Breaking News

कानपुर देहात-अलग अलग मामलों में दोषियों को अदालत ने दोषसिद्ध करते हुए सुनाई सजा

अलग अलग मामलों में दोषियों को अदालत ने दोषसिद्ध करते हुए सुनाई सजा

कानपुर देहात। अकबरपुर और रसूलाबाद थाना क्षेत्रों में दर्ज दो अलग अलग मामलों की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए उन्हें अदालत उठने तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने के साथ ही अर्थदंड की सजा सुनाई है ।
अकबरपुर थाना में लापरवाही कराई करने से नुकसान पहुंचाने के एक मामले में पुलिस ने कुशन प्रसाद पुत्र दीनानाथ निवासी वरडम मोहल्ला थाना हुसैनगंज जनपद सिवान बिहार के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसकी सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ACJM-2 जनपद कानपुर देहात द्वारा दोष सिद्ध करते हुए मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा एवं 1800 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 15 दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। वहीं दूसरे मामले में रसूलाबाद थाना में 2001 में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने क्षेत्र के होरीलाल पुत्र मौजीलाल व खुशीलाल पुत्र मौजीलाल निवासीगण चन्द्रा निवादा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसकी सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय JM-1 जनपद कानपुर देहात द्वारा दोष सिद्ध करते हुए मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण को न्यायालय उठने तक की सजा एवं प्रत्येक को 2,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 10 दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *