Breaking News

कानपुर देहात ब्रेकिंग।-बिना परमिशन के चल रहा कई सालों से अवैध बालू खनन को कोई भी सक्षम अधिकारी अभी तक नहीं रोक पाया।

कानपुर देहात ब्रेकिंग।

बिना परमिशन के चल रहा कई सालों से अवैध बालू खनन को कोई भी सक्षम अधिकारी अभी तक नहीं रोक पाया।

कानपुर देहात भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के नगवाँ गांव के समीप यमुना नदी के किनारे कई सालों से हो रहे अवैध बालू खनन को आखिर में जिले के कोई भी सक्षम अधिकारी क्यों नहीं रोक पाए आखिर में क्या वजह है जो भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के नगवाँ यमुना नदी किनारे सालों से चल रहे हैं अवैध बालू खनन को कोई भी अधिकारी नहीं बंद करवा पाए कई बार अलग-अलग अखबारों में मीडिया चैनलों में खबर को प्रकाशन करने के बाद भी ऐसे खनन माफिया के ऊपर क्यों नहीं हुई कार्रवाई। आखिर में जिस रास्ते से अवैध बालू को लाया जाता है वहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि रात दिन इस रास्ते से बालू लदे ट्रैक्टर को निकाला जाता है। जिससे बालू उड़ कर
आंखों में जाती है व प्रदूषण फैलता है और सांस लेने में भी दिक्कत होती है कई बार ट्रैक्टर स्पीड में चलने के कारण कई हादसे से भी हो चुके हैं ग्रामीणों का कहना है कि इस खनन से महीने में करोड़ों रुपए का सरकार को चूना लगाया जाता है।
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के नगवाँ घाट में सालों से चल रहा है अवैध बालू का खनन।

आखिर में क्या बात है जो सालों से अवैध बालू खनन चल रहा है उस पर अधिकारियों की नजर तक नहीं पड़ रही है।

इस बालू खनन में 40 से 50 ट्रैक्टरों के द्वारा बालू खनन करवाया जा रहा है।

अभी तक करोड़ों रुपए का सरकार का चूना लगाया गया है।

सोचने वाली बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी ना तो जिले के अधिकारी और ना ही तहसील प्रशासन जागा ।

आखिर में जमुना के किनारे बिना रॉयल्टी के बालू खनन किसकी सह पर किया जा रहा है।

क्या शासन और प्रशासन की मिलीभगत से सालों से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है।

खनन माफियाओं के दबंगई के कारण शासन-प्रशासन कार्यवाही करने में बन बैठा बौना।

सबसे अहम बात यह कि जितने भी ट्रैक्टरों से खान किया जा रहा है उन ट्रैक्टरों में ना तो नंबर प्लेट है और ना ही किसी के पास वैध लाइसेंस उनमें से कई नाबालिक लड़के ट्रैक्टर को चलाते हैं

इसी वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है

बालू खनन माफिया इतने दबंग कि शासन प्रशासन इन के सामने नतमस्तक।

इस अवैध बालू खनन से महीने का लगभग डेढ़ करोड़ का मुनाफा।

आखिर में क्या वजह है जो खबर प्रकाशित होने के बाद भी और कई बार अधिकारियों के संज्ञान में आने के बावजूद भी इन खनन माफियाओं पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही।

मामला जनपद कानपुर देहात भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के थाना देवराहट के आने वाले नगवाँ यमुना नदी के किनारे का है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *