Breaking News

अजीतमल,औरैया-व्यापार में कंपटीशन को लेकर मारपीट

व्यापार में कंपटीशन को लेकर मारपीट

अजीतमल,औरैया। बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापार में दो दुकान दरों का आपस में कंपटीशन को लेकर विवाद हो गया जिसमे एक पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है
कोतवाली क्षेत्र के बल्लमपुर निवासी अभिषेक सिंह पुत्र अरविंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मेरी बंगाली बाबा ट्रेडर्स के नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है सोमवार की सुबह दुर्वासपुर निवासी सुकेश पुत्र हाकिम, नितिन पुत्र सुकेश,अतुल व मृतुल पुत्रगण बचान आये और सामान को कम ज़्यादा भाव में ग्राहक को बेचने को लेकर उससे विवाद कर गाली-गलौज करने लगे।जब उसने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वही कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले को संज्ञान में लिया और आरोपियों को पकड़ कर शांति भंग की कार्यवाही कर दी।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *