Breaking News

कानपुर देहात-पीएम सूर्य घर योजना को लेकर निकायों में चलाया गया जागरूकता अभियान

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर निकायों में चलाया गया जागरूकता अभियान

 

कानपुर देहात। बिजली की बचत के लिए पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को नगर पंचायत झींझक, कंचौसी में योजना के प्रचार प्रसार के लिए शिविर लगाया गया। पीओ नेडा राकेश पांडेय ने बताया कि सरकार ने बिजली का बिल घटाने के लिए पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की है। इसमें लाभार्थी को सौर ऊर्जा प्लांट पर अनुदान मिलेगा। यहां पर लोगों ने पंजीकरण भी कराए।

प्रचार प्रसार के दौरान उन्होंने बताया कि लाभार्थी के घर पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे। इससे बनने वाली बिजली लाभार्थी उपयोग कर सकेगा। शेष बिजली वह बिजली निगम को बेच सकता है। सौर ऊर्जा प्लांट से कितनी बिजली का उत्पादन हुआ, इसे जानने के लिए घर पर नेट

मीटर लगाए जाएंगे। इसमें उत्पादित होने वाली बिजली का ब्योरा दर्ज होगा। विभागीय कर्मी प्रत्येक माह उपभोक्ता के घर जाकर बिजली की खपत और उत्पादन का आंकड़ा एकत्र करेंगे। यदि सौर ऊर्जा प्लांट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा तो इससे मिलने वाली राशि को अगले बिल में समायोजित किया जाएगा। बताया कि झींझक में सात लोगों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। इससे पहले डेरापुर निकाय में भी लोगों ने पंजीकरण कराया था। लोगों को बताया कि 1 किलो वाट क्षमता प्लांट में 70 हजार रुपये जमा होंगे। इसमें 45,000 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। इसी तरह 2 किलो वाट क्षमता के प्लांट के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये जमा होंगे। 90 हजार रुपये अनुदान वापस मिलेगा। 3 किलो वाट क्षमता के प्लांट के लिए 1 लाख 85 हजार रुपये जमा करना पड़ेगा। इसमें 1 लाख 8 हजार रुपये अनुदान के तहत वापस आएगी। 4 किलो वाट क्षमता प्लांट से 10 किलो वाट क्षमता तक के प्लांट के लिए 2 लाख 45 हजार रुपये जमा होगा। जिसमें 1 लाख 8 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। यहां पर संतोष त्रिपाठी, लता त्रिपाठी आदि रहे।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *