Breaking News

अजीतमल,औरैया-रपटा का पुल नीचा होने के चलते टूटता है गॉव का सम्पर्क मार्ग

रपटा का पुल नीचा होने के चलते टूटता है गॉव का सम्पर्क मार्ग

विजय शंकर कौशल ✍️…….

अजीतमल,औरैया। जब भी यमुना का जल स्तर वढ़ता है तो सबसे पहले अजीतमल क्षेत्र के ग्राम गौहानीकलॉ का सम्पर्क टूट जाता है, जिसका सबसे वड़ा कारण इस मार्ग पर एक रपटा का पुल होने के चलते वह काफी नीचे में है जिसपर यमुना का पानी भर जाता है और वह सड़क को बन्द कर देता है। पिछले कई वर्षो से आयी बाढ़ में भी सबसे पहले इसी गॉव का सम्पर्क टूटता चला आ रहा है।पिछले वर्ष वाढ़ पीड़ितो की सहायता के लिये पहुचे जनप्रतिनिधियो एवं जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियो द्वारा इस पुल सहित सड़क को ऊचा कराने के लिये अश्वासन भी दिये गये थे लेकिन कोई कार्यवाही न होने के चलते लोगो की चिन्ता लगातार बढ़ रही है।
अगर यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बुधवार तक पानी रपटा के पुल को डुबो देगा और गोहानी कलां गॉव का सम्पर्क शहर से टूट जायेगा। वही गांव के लोगो की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है।
तहसीलदार ने किया बढ़ क्षेत्र का दौरा लोगो की हिदायत
अजीतमल। मंगलवार को तहसीलदार जितेश वर्मा ने बाढ़ क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी गांव का दौरा किया तथा बाढ़ का मंजर देखकर लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें सचेत रहने की हिदायत दी। वही लेखपाल सहित अन्य कर्मचारियों को गांव में ही रात्रि विश्राम कर बाढ़ पर नजर रखने तथा लोगो को राहत पहुंचाने की सख्त हिदायत दी हे। तहसीलदार ने बताया की बाढ़ की स्थित बहुत तेज है बहुत तेजी के साथ जल यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है,जिसके चलते प्रशासन को सचेत किया गया हे वही ग्रामीणों को भी सजग रहना की हिदायत दी गई है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *