Breaking News

लखनऊ/ कानपुर देहात-परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं, बच्चों के लिए 27 जून तक बंद रहेंगे विद्यालय

परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं, बच्चों के लिए 27 जून तक बंद रहेंगे विद्यालय

 

 

लखनऊ/ कानपुर देहात। यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। वहीं बच्चों के लिए स्कूल 27 जून तक बंद रहेंगे। 28 जून 2024 से छात्र एवं छात्राएं विद्यालय में प्रातः 7.30 से प्रात: 10.00 तक उपस्थित रहेंगे। 1 जुलाई से विद्यालय प्रात: 7.30 बजे से 1.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार शैक्षिक कार्य किया जाएगा। 25 जून 2024 से 30 जून 2024 तक की अवधि में विद्यालय में साफ सफाई, स्कूल चलो अभियान, छात्र नामांकन बढ़ाने इत्यादि गतिविधियों के संचालन हेतु अलग से विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा था कि पूरा प्रदेश भीषण गर्मी व लू से तप रहा है। ऐसे में विद्यालयों को 18 जून से खोलना हितकर नहीं होगा। वहीं शिक्षकों की परस्पर तबादले की प्रक्रिया भी चल रही है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक की जाएं।
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि वर्तमान में प्रदेश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाए।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने 11 जून को माननीय बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश से भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ाये जाने की मांग की गई थी।
विभिन्न शिक्षक संगठनों के मांग पत्रों पर विचार करते हुए महानिदेशक ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक बढ़ा दिया है इसके साथ ही बच्चे 28 जून 2024 से मात्र ढाई घंटे के लिए स्कूल में पढ़ने के लिए उपस्थित होंगे। 1 जुलाई 2024 से निर्धारित समय सारणी के अनुसार शैक्षिक कार्य किए जाएंगे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *