Breaking News

फफूंद,औरैया,-फल की दुकान में लगी आग हजारों का नुकसान

फल की दुकान में लगी आग हजारों का नुकसान

 

फफूंद,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। नगर के अछल्दा चौराह पर शनिवार की रात फल की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। सुबह दुकान खोलने गये जब जानकारी हुई। नगर के मोहल्ला मोतीपुर निवासी संजय कुशवाह अछल्दा चौराहे पर फल की दुकान किये हुए है। बीती रात्रि दुकान बंद करके घर चला गया रात्रि में किसी तरह दुकान में आग लग गई। आग लगने से उसमे रखे फल, आठ हजार रुपये, दो जूसर मिक्सी, सोलर प्लेट, इन्वर्टर बैट्री जल कर राख होगई।सुबह दुकान खोलने पहुचे फल विक्रेता को जानकारी हुई। सूचना पर पहुचे क्षेत्रीय लेखपाल अंकित अग्रवाल मौका मुआयना करने के बाद प्रसासनिक मदद का भरोसा दिलाया।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *