Breaking News

कानपुर देहात-छह दिन स्कूल नहीं आया बच्चा तो हेडमास्टर पहुंचेंगे उसके घर

छह दिन स्कूल नहीं आया बच्चा तो हेडमास्टर पहुंचेंगे उसके घर

 

 

कानपुर देहात।( दैनिक स्वतंत्र निवेश).परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य लेकर विभाग कार्य कर रहा है। ऐसे में यदि बच्चा छह दिन स्कूल नहीं आएगा तो हेड मास्टर उसके घर तक पहुंचेंगे।
परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत विभाग इस तरह योजना बना रही है कि अगर कोई छात्र कुछ दिनों तक लगातार एब्सेंट रहे तो इस बारे में उसके पैरेंट्स से बात की जाए साथ ही अगर ये अनुपस्थिति और लंबी खिंचती है तो पैरेंट्स से पहले फोन पर बात की जाएगी और बाद में टीचर उनके घर विजिट करेंगे। इसके अलावा भी तमाम तरीके अपनाए जा रहे हैं ताकि स्कूलों में छात्रों की अटेंडेंस बढ़ायी जा सके।
घर पहुंचेंगे टीचर-
अभी परिषदीय स्कूलों में हर रोज तकरीबन 60 प्रतिशत स्टूडेंट्स आ रहे हैं बाकी के छात्रों को भी स्कूल बुलाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके अंतर्गत योजना बनाई गई है कि कोई छात्र तीन दिन तक लगातार स्कूल न आए तो अभिभावकों से फोन पर बात की जाए। वहीं 6 दिन तक लगातार स्कूल न आने पर शिक्षक उसके घर जाएंगे।
अगर ये है स्कूल न आने की वजह-
टीचर घर जाकर देखेंगे कि स्कूल न आने की वजह क्या है। अगर छोटे भाई-बहनों की देखभाल के कारण बच्चा स्कूल नहीं आ रहा है तो उसके भाई-बहनों को आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रवेश कराया जाएगा। इसके लिए तमाम स्कूलों के कैम्पस में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूलों में बदला गया है। अगर खेती या घर के दूसरे कामों की वजह से बच्चा स्कूल नहीं आ रहा है तो टीचर उसके पैरेंट्स को समझाएंगे कि स्कूल और शिक्षा का क्या महत्व है। ऐसे में बच्चों को और उनके अभिभावकों को स्कूल की महत्ता समझाकर रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इनका होगा सम्मान-
स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए बच्चों को हर तरह से प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत हर विकासखंड के ऑफिस में लगे बोर्ड पर उस ब्लॉक के पांच ऐसे स्कूल और उनके प्रधानाध्यापकों का नाम लिखा होगा जहां सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स प्रेजेंट होते हैं। इतना ही नहीं हर महीने होने वाली ब्लॉक स्तरीय मीटिंग्स में इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *