Breaking News

कालपी जालौन-केन्द्रीय मंत्री से अग्नि पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग उठाई

केन्द्रीय मंत्री से अग्नि पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग उठाई

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में दो दुकानों में आग लगने से 40 लाख का सामान जला

कालपी जालौन

बीती मध्य रात को कालपी के मुख्य बाजार के बीचोबीच स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भीषण आग लगने से दो दुकानों में लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदारों तथा व्यापारी नेताओं ने मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा को मांग पत्र सौंपते हुए 25-25 लाख का मुआवजा देने की मांग उठाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा कालपी के टरनंनगंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में पूरवार ट्रेडर्स एवं विकास इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने की दुकानें अगल-बगल स्थित है। बीती 30 मार्च की रात करीब 8:30 बजे उक्त दोनों दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके घर चले गए थे। चूकि 31 मार्च को साप्ताहिक बंदी होने के कारण मार्केट तथा दुकान नहीं खुली थी। 31 मार्च/ 1 अप्रैल की मध्य रात करीब 12:00 बजे पूरवार ट्रेडर्स एवं विकास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भीषण आग लग गई है। बीच बाजार में भीषण आग लगने की खबर लगते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद, एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ, चौकी इंचार्ज अभिलाष सिंह, फायर सर्विस ऑफीसर एमपी बाजपेई पुलिस तथा अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए । अग्निशमन वाहन के द्वारा पानी की बौछार करके आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। आनंन फानन में अग्निशमन केंद्र उरई से एक अन्य अग्नि शमन वाहन को बुलवाया गया। अग्निशमन विभाग के दो वाहनों ने पानी की बौछार करके कई घंटे की मसक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की। आग की चपेट में आकर दोनों दुकानों में 20-20 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर आग पर काबू ना पाया गया होता तो कई दुकानें और भी चपेट में आ जाती । सुबह आग की खबर मिलने पर मौके पर राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घटना का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविंद्र नाथ गुप्ता, राजकुमार पतारा ने मौके पर मांग पत्र सौंपते हुए घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया तथा पीड़ित दुकानदारों को 25-25 लाख का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर रविकांत द्विवेदी, दिलीप सेठ ,रविंद्र कुमार समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *