Breaking News

औरैया-श्रीरामलला के दर्शन के लिए 55 बसों में भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या हुए रवाना

श्रीरामलला के दर्शन के लिए 55 बसों में भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या हुए रवाना

औरैया। श्रीराम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में विराजे श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए औरैया जिले से 55 बसों और 40 निजी वाहनों में लगभग 3500 भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता रविवार की सुबह अपने अपने मंडल, नगर से भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अयोध्या रवाना हुए।
मालूम हो कि श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भाजपा ने प्रत्येक जिले से भाजपा नेताओं को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तय किया था इसके तहत 3 मार्च की तारीख औरैया के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के लिए तय की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ओरैया जिले की तीनो विधानसभा के प्रत्येक मंडल से पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की गई। रविवार को औरैया जिले से अलग-अलग स्थानों से कुल 55 बसों में लगभग 3500 भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या रवाना हुए हैं।श्रीरामलला के दर्शन के बाद सोमवार को अयोध्या से भाजपा कार्यकर्ता वापस लौटेंगे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *