Breaking News

कानपुर देहात-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्र किसानों कों 16वीं किस्त का भुगतान मा0 प्रधान मंत्री जी द्वारा 28 फरवरी को किया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्र किसानों कों 16वीं किस्त का भुगतान मा0 प्रधान मंत्री जी द्वारा 28 फरवरी को किया जाएगा …. जिला कृषि अधिकारी

 

 

 

 

कानपुर देहात

जिला कृषि अधिकारी, कानपुर देहात डा0 उमेश कुमार गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्र किसानों कों 16वीं किस्त का भुगतान मा0 प्रधान मंत्री जी द्वारा दिनांक 28.02.2024 को किया जायेगा।इस अवसर पर किये जाने वाले उद्बोधन का सजीव प्रसारण (जिसका बेवलिंक ीजजचेरूध्ध्चउपदकपंूमइबंेजण्दपबण्पद परद्ध )प्रत्येक विकास खण्ड में एल0ई0डी0 के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के मध्य प्रसारित किया जायेगा साथ ही विकास खण्ड स्तरीय जायद गोष्ठी 2024 का आयोजन भी किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा किसानों को जायद से सम्बन्धित फसलों/सब्जियों की खेती के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। जिसका प्रदान
अतः जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाइयों से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार दिनांक 28.02.2024 को विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों/जायद गोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर, आयोजित कार्यक्रम का लाभ उठाये।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *