Breaking News

सुलतानपुर:-प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अयोध्या मार्ग पर मिलेगी आवश्यक सुविधाएं

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अयोध्या मार्ग पर मिलेगी आवश्यक सुविधाएं

सुलतानपुर: डीएम कृतिका ज्योत्सना ने सीडीओ अंकुर कौशिक को निर्देशित किया है कि आयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिले से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को पानी, भोजन , रुकने के लिए उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सीडीओ ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए सड़क किनारे से सम्बंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कराने हेतु डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला के माध्यम से ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है। जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्थित मंदिरों की साफ सफाई और ग्राम सभा की सफाई कार्य एवं लाइटिंग उक्त अवसर पर विधिवत कराया जा रहा है। डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने बताया कि आयोध्या मार्ग से सटे सम्बंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, खाने पीने की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु विशेष प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के लिए जनपद के 14 एडीओ पंचायत और 1700 सफाई कर्मियों को लगाया गया है जो साफ सफाई और अलाव को व्यवस्थित कराएंगे। जिले के 979 ग्राम पंचायतों में साफ सफाई और सजावट कार्य कराया जा रहा है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *