Breaking News

कानपुर देहात…-पुलिस अधीक्षक ने तीन निरीक्षकों एवं एक उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

पुलिस अधीक्षक ने तीन निरीक्षकों एवं एक उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

गुरुवार की देर रात्रि पुलिस कार्यालय से जारी गस्ती के मुताबिक जनपद की नागरिक पुलिस के तीन हेड कांस्टेबल दो महिला आरक्षी एवं तीन पुरुष कांस्टेबलों के कार्य क्षेत्र में की गई तब्दीली

 

कानपुर देहात… गुरुवार की देर रात्रि में पुलिस कार्यालय से जारी की गई गस्ती के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बी ,बी जीटीएस मूर्ति ने तीन निरीक्षको तथा एक उप निरीक्षक के अलावा तीन हेड कांस्टेबलो, दो महिला कांस्टेबलो तथा तीन पुरुष कांस्टेबलो के कार्य क्षेत्र में तब्दीली कर दी….
पुलिस कार्यालय से प्राप्त गस्ती के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक प्रवीन कुमार को जनसंपर्क अधिकारी ,पुलिस अधीक्षक/ प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी साइबर थाना, निरीक्षक रजनीश कुमार को प्रभारी मीडिया सेल से साइबर थाना निरीक्षक अतिरिक्त, निरीक्षक अनूप निगम को प्रभारी साइबर सेल से जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह को थाना रूरा से थाना मूसानगर का स्थानांतरण निरस्त करके थाना रसूलाबाद, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार को पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय, महिला कांस्टेबल नासरा को संमन सेल से थाना साइबर सेल, महिला कांस्टेबल रुचि सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ से अभियोजन कार्यालय, कांस्टेबल अभिनय कुमार को पुलिस लाइन से थाना साइबर सेल, कांस्टेबल शाहरुख खान को थाना अकबरपुर से थाना साइबर सेल, हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस तथा कांस्टेबल विपिन कुमार को थाना सिकंदरा से थाना मूसानगर के लिए स्थानांतरित किया है…

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *