Breaking News

कालपी जालौन पुत्री के गायब होने पर पीड़ित पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

कालपी जालौन

पुत्री के गायब होने पर पीड़ित पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

कालपी जालौन

एक गांव में सुबह अपने घर का कूड़ा फेंकने गई निकली 20 वर्षीया युवती के गायब होने पर पीड़ित पिता के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौक निवासी वादी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी अपने परिवार के भरण पोषण के लिए सूरत गुजरात में काम धंधा करता है। दिनांक 4- 6 -2025 की सुबह करीब 6 बजे मेरी 20 वर्षीया पुत्री अपने घर का कूड़ा फेंकने के लिए निकली हुई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी है। वादी ने अपनी पुत्री का मोबाइल नंबर का हवाला देते हुए कहां कि एक मोबाइल धारक के नंबर पर बराबर बात करती थी। इस पर पुत्री को डाटा भी था। पुत्री सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में का प्रयोग भी करती थी। पीड़ित ने मोबाइल धारक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना ज्ञान भारतीय चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *