Breaking News

रूरा कानपुर देहात-मजदूर की राड से पिटाई करके की गई हत्या

मजदूर की राड से पिटाई करके की गई हत्या पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रूरा पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध पंजीकृत किया है हत्या का मुकदमा रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में बोरिंग काम करने गए एक श्रमिक के द्वारा एडवांस धन की मांग करने पर पहले तो एडवांस धन देने से मना कर दिया और जब मजदूर ने काम करने से इनकार किया तो उसे दबंगों ने लोहे की राड से बेरहमी से पीट पीटकर अधमरा कर लिया…. गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात में भर्ती कराया गया जहां पर उसने उपचार के दौरान अपनी दम तोड़ दी उपरोक्त मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है…. रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव की निवासिनी रामदेवी ने बताया है कि शुक्रवार की शाम को उसके भाई सुभाष को गांव के ही लोधा अपनी बोरिंग करवाने के लिए अपने घर ले गए थे रामदेवी के मुताबिक जब उसके भाई सुभाष ने लोधा से काम शुरू करने के पहले एडवांस रुपए मांगे तो उसने एडवांस रुपया देने से मना कर दिया इस पर उसके भाई सुभाष ने भी बोरिंग का कार्य करने से मना कर दिया इसी बात से नाराज लोधा, करण सिंह शिव सिंह अमित कुमार उर्फ छउवा बबुआ हिमांशु ओम जी और बबीता ने मिलकर उसके भाई को गाली गलोज करना शुरू कर दिया जब उसके भाई सुभाष ने उपरोक्त लोगों द्वारा दी जा रही गलियों का विरोध किया तो बबीता ने अपने पति करण सिंह और अन्य लोगों के सहयोग से उसके भाई को लोहे की राड से बुरी तरह से पीट-पीट करके अधमरा कर दिया शोर सुनकर पीड़िता और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले… सुभाष के परिजनों ने उपरोक्त घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुभाष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात में भर्ती कराया जहां पर उसने उपचार के दौरान अपनी दम तोड़ दी है मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात की इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने सुभाष की मृत्यु होने की सूचना अकबरपुर पुलिस को मेमो भेज कर दी .. रूरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया है कि मृतक सुभाष केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा अभियुक्तों की तलाश की जा रही है वही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी बल को तैनात कर दिया गया है तथा सभी आरोपी अपने घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *