Breaking News

कालपी(जालौन)-औधौगिक क्षेत्र में अनाधिकृत आवंटियों

औधौगिक क्षेत्र में अनाधिकृत आवंटियों के प्रति विभाग हुआ सख्त

कालपी(जालौन)।

लघु मध्यम उधोगों के संचालन के लिए विभागीय भवनों का अनाधिकृत तरीके से उपयोग करने वालों पर समाज कल्याण विभाग के द्वारा कार्यवाही तेज कर दी गई है।विभाग के द्वारा
औद्योगिक अस्थान के पक्के शैड में व्यवस्था ना करने वाले को चिन्हित करके दूसरो बार नोटिस देने की कार्यवाही की जा रही हैं।

प्राप्त कालपी नगर के मुख्य बाजार से सटे मुहल्ला आलमपुर में समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए राजकीय औद्योगिक अस्थान स्थित है। अस्थान में अलग-अलग 11 बड़े बड़े पक्के शैड बने हुए है। यह शैड अनुसूचित वर्ग के लोगों को छोटे उद्योगों को स्थापित कराने के लिए दिए गए थे। उक्त अस्थान के विभागीय अधीक्षक देवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मात्र 2 शैडों में ही आवंटी उद्योग धंधे चला रहे है। जबकि 9 शैडो में उद्योग धंधे स्थापित नही है, बल्कि रिहायश बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि 9 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसलिए सभी 9 आवंटियों को नोटिस देकर नियमानुसार उद्योग की स्थापना पर जोर दिया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में आवश्यक विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विभागीय अधीक्षक ने अवगत कराया कि इसके पहले भी नोटिस दिये जा चुके हैं।राजकीय औद्योगिक अस्थान के शेडधारी आवंटियों के द्वारा अपना-अपना किराया भी विभाग में जमा नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी-अपनी किराए की अदायगी ना करने वालो पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी ग्राम सचिव वित्तीय कार्यों का निष्पादन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें तथा जीएसटी कटौती से संबंधित नियमों का पूर्ण अनुपालन: मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन सभागार, माती में आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों हेतु जीएसटी कटौती (GST Deduction) के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती से संबंधित प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *