Breaking News

औरैया -गांव में एक ही दिन आई तीन बारातें,हैदरपुर में

गांव में एक ही दिन आई तीन बारातें,हैदरपुर में तीन जोड़े बनें क्षेत्र में चर्चा का विषयतीन दुल्हनों को देखने की लिए लगी रही महिलाओं की लाइनमुरादगंज,औरैया क्षेत्र के अन्तर्गत हैदरपुर गांव एक ही दिन तीन-तीन दूल्हों की बारात गांव से गई और तीन दुल्हनों को साथ वापिस लौटी। गांव में खुशियां मनाई जा रही है। बीती 14 फरवरी 2025 को बड़ी सहालग के चलते ग्राम हैदरपुर में तीन घरों में बजी सहनाई की गूंज ने एक इतिहास रच डाला, जहाँ गांव में एक साथ तीन युवाओ की शादी थी ।जिसमे 14 फरवरी का टीका का मुहूर्त था। जिनका वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पारिग्रहन संस्कार कराया गया। गांव के बुजर्ग 75 वर्षीय राजेश चन्र्द त्रिपाठी एडवोकेट बताते हैं कि आज तक गांव में एक साथ तीन, तीन शादियां कभी नही हुई हैं। यह पहली बार अवसर आया है कि जब एक ही तारीख को गांव से तीन बरात गयी हुई थी। जिनमे तीन नव विवाहित जोड़े बनें। तीन नव दम्पति को देखने के लिए शुभ चिंतको की भीड़ देखने को मिल रही है। वही ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *