Breaking News

औरैया-प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने तमंचा तथा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने तमंचा तथा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

औरैया …प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को थाना अछल्दा पुलिस ने नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया….
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अछल्दा रुद्र प्रताप त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना अछल्दा पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 335/23 धारा 295A,504, 506 भादंवि0 व धारा 3(1) द ध SC/ST एक्ट अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह उर्फ शीलू ठाकुर पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम अमिलियापुर्वा थाना अछल्दा जनपद औरैया को मय एकअदद देसी तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ नहर वाली रोड ग्राम सतीपुर्वा के करीब से गिरफ्तार कर लिया …. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 336/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके उसे माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया है… उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा….

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *