Breaking News

कानपुर देहात-अवैध स्थानो /अड्डों से शराब खरीद किसी भी हालत में न करें सेवन, अन्यथा हो सकता है जीवन को खतरा…. जिला आबकारी अधिकारी कानपुर देहात

अवैध स्थानो /अड्डों से शराब खरीद किसी भी हालत में न करें सेवन, अन्यथा हो सकता है जीवन को खतरा…. जिला आबकारी अधिकारी कानपुर देहात
कानपुर देहात

जिला आबकारी अधिकारी कानपुर देहात नीरेश पालिया द्वारा आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर अवगत कराया गया है कि आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मदिरा, रेवटी फाइड स्प्रिट, डिनेचर्ड स्प्रिट तथा मिथाइल एल्कोहल की बिकी की प्रबल सम्भावना रहती है। अवैध स्थानों/अड्डों से खरीदी गई शराब में मिथाइल एल्कोहल भी मिला हो सकता है जो घातक विष है जिसकी थोडी भी मात्रा पीने से ही आदमी अंधा हो सकता है और उसकी जान भी जा सकती है…आपका जीवन अमूल्य है, सस्ती शराब के चक्कर में अपनी जान न गवायें…इसलिये अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये किसी भी दशा में अवैध स्थानों एवं अड्डो से खरीद कर शराब का सेवन न करें…मदिरा का सेवन अधिकृत आबकारी दुकानों से ही सील लगी बोतल खरीद कर करें…अवैध रूप से जहरीली मदिरा के निर्माण तस्करी एवं विकय की सूचना निम्नांकित दूरभाष / मोबाइल नम्बरों पर दी जा सकती है:- जिला आबकारी अधिकारी-कानपुर देहात- 9454465671, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 डेरापुर 9936604791, आबकारी, निरीक्षक क्षेत्र-2 भोगनीपुर- 8318563230, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 अकबरपुर-9454466315, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4-सिकन्दरा-9453495209, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 रसूलाबाद-9455145007, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 मैथा – 9528077949 इसके साथ ही जिला आबकारी अधिकारी कानपुर देहात द्वारा बताया गया कि लाइसेंस प्राप्त किये बगैर आयोजनों / समारोहों में मदिरा का उपभोग आपको विधिक कार्यवाही / दण्ड का भागी बना सकता है। समारोहों में मदिरा उपभोग करने हेतु ऑकेजनल बार लाइसेंस हेतु https://www.upexciseportal.in पर आवेदन कर आबकारी विभाग से लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है…असुविधा होने पर जिला आबकारी अधिकारी जनपद कानपुर देहात के कार्यालय से सम्पर्क करें।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी फेरे का मामला ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ जांच में मिली अनियमितताएं ➡️ मरीजों के रिकॉर्ड और नंबर का नहीं मिला मिलान ➡️ कई मरीजों से संपर्क नहीं हो सका ➡️ एक ही नंबर से कई बार सेवा लेने का मामला ➡️ डीएम कपिल सिंह ने दिए सख्त निर्देश ➡️ दोषियों पर FIR और कार्रवाई के आदेश ➡️ सीएमओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश ➡️ शासन को भी भेजी गई रिपोर्ट ➡️ स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल ➡️ संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई तय ⚠️ जनसेवा में लापरवाही पर सख्ती

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *