Breaking News

कालपी जालौन बीती रात को उपजिलाधिकारी सुशील

चौरासी गुंम्बद के पास अवैध खनन के परिवहन करते ओवरलोड 5 ट्रकों को पकड़ा

कालपी जालौन

बीती रात को उपजिलाधिकारी सुशील सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व संयुक्त टीम के द्वारा जोल्हूपुर मोड़ – कालपी हाइवे में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिना प्रपत्रों के अवैध बालू के ओवरलोड भरे 5 ट्रको को परिवहन करते पकड़ कर टीम के द्वारा सीज करने की कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम को जिला स्तरीय पीस कमेटी की मीटिंग उरई से एसडीएम सुशील कुमार सिंह बापिस कालपी लौट रहे थे। इसी दौरान जोल्हूपुर मोड़ – कालपी हाइवे के बीच में टीम के द्वारा चैकिंग की गई। नायब तहसीलदार तारा शुक्ला व चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा की पुलिस की संयुक्त टीम के साथ चैकिंग की।तभी हाइवे रोड स्थित चौरासी गुंम्बद के पास की सड़क में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की टीम ने अवैध खनन तथा ओवरलोड परिवहन करते 5 वाहनों को पकड़ लिया।
उपजिलाधिकारी ने पकड़े गये सभी 5वाहनों को गल्ला मंडी कालपी के परिसर में पुलिस की अभिरक्षा में सीज कर खड़ा करा दिया गया।चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही वाहन चालकों में खलबली मच गयी।

About sach-editor

Check Also

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *