Breaking News

कानपुर देहात अकबरपुर नगर के एक वार्ड निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, सिपाही पर रिपोर्ट

कानपुर देहात

अकबरपुर नगर के एक वार्ड निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा की दोस्ती सोशल मीडिया पर प्रयागराज में तैनात सिपाही से हो गई।

छात्रा ने शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिपाही की मंगेतर को धमकी देने का आरोपी बनाया है।
अकबरपुर के एक वार्ड निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी।

बताया कि तीन साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर कानपुर नगर के बिल्हौर थाना के निबौरी निवासी सिपाही अजय सिंह से मित्रता हुई थी। जोकि वर्तमान में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में कार्यरत है।

मित्रता के कुछ दिन बाद सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। करीबी बढ़ने पर सिपाही
उसके घर आने लगा था। आरोप लगाया कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर घर व होटलों में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए।
करीब 15 दिन पहले उसे जानकारी हुई कि सिपाही की कहीं और शादी तय हो गई है।

इस पर उसने सिपाही को फोन किया तो उसने गाली-गलौज कर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी बिल्हौर निवासी सिपाही की मंगेतर ने भी फोन कर धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपियों से स्वयं की जान का खतरा बताया है। सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *