Breaking News

कंचौसी,औरैया-कंचौसी में प्रेशर पाइप खुलने से 20 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी

कंचौसी में प्रेशर पाइप खुलने से 20 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी

पीछे आ रही दो मालगाड़ीयो को आउटर सिग्नल पर रोका गया

कंचौसी,औरैया। रविवार की सुबह 11बजे रेलवे फ्रंट कॉरिडोर (डीएफसीसी) रेल रूट के कंचौसी स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग से कानपुर की ओर आ रही मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खुल जाने से तकरीबन 20 मिनट तक दुश्वारी रही। मालगाड़ी रुकने से क्रासिंग से निकलने वाले वाहन जाम में फंसे। ट्रक-डंपर व बाइक सवार वाहन जाम में फंसे रहे। बड़ी मुश्किल से यातायात सामान्य हो सका।
इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी रविवार की सुबह 11 बजे कंचौसी स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग से निकल रही थी। प्रेशर पाइप खुल जाने से मालगाड़ी रुक गई। पीछे आ रही दो मालगाड़ीयो को आउटर सिग्नल पर 20 मिनट तक खड़ी रही।गेटमैन ने न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे को सूचना दी। क्रासिंग बंद होने से दोनों छोर पर खड़े वाहनों को खड़ा रहना पड़ा। गार्ड व लोको पायलट ने स्टेशन कर्मियों की मदद से प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया। इसके बाद सुबह11 बजकर 22 मिनट पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई, इसके बाद पीछे खड़ी मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।इस बीच क्रासिंग पर जाम के हालात बने। 40 मिनट बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो सकी थी। 30 मिनट तक वाहन सवार जाम में फसे रहे।क्रासिंग बंद होने की वजह से जाम क्रासिंग रोड से नहरपुल तक जाम लगा रहा। फाटक खुलने के बाद यातायात को सुचारू हो सका। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी खड़ी रही।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *