Breaking News

औरैया-गांव की समस्या व समाधान के लिए कार्यक्रम हुआ आयोजित

गांव की समस्या व समाधान के लिए कार्यक्रम हुआ आयोजित

जनपद स्तर पर ग्राम चौपाल के अलावा लगाई गई प्रदर्शनी

औरैया। गाँव की समस्या, गाँव का समाधान कार्यक्रम का आयोजन तिरंगा मैदान, ककोर में स्वयं सहायता समूहों से निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर मेले की शुरुआत की गयी।
मेले में कई ग्रामों से प्रधान जन प्रतिनिधि, एवं समूहों की लगभग 600 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के 40 स्टॉल लगाए गए साथ विभिन्न विभागों (कृषि, चिकित्सा, जिला उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान, बाल पुष्टाहार, महिला कल्याण आदि) के द्वारा भी अपने-अपने विभाग से स्टाल लगाए गये। मेले में 10 प्रधानों,5 बैंक मैनेजर, 1 बैंक सखी,1 बीसी सखी आदि लोगो को प्रशस्ति पत्र एवं साल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को समूहों के लिए प्रेरित किया गया। उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के कार्यों की सराहना की और स्वावलंबी बनने के तरीकों पर प्रकाश डाला। मेले में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी आदि सहित सम्बंधित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *