Breaking News

औरैया-नाबालिग वाहन चलाते मिले, पी.टी.ओ

नाबालिग वाहन चलाते मिले, पी.टी.ओ आनंद राय कुरील ने नाबालिक वाहन चालकों के परिजनों से की बात, मधुर भाषा में दी नसीहत

औरैया खबर

आज सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कोहरे में वाहन को चलाते समय पर्याप्त दूरी रखते हुए हाई और लो बेम के प्रयोग करने के बारे में चालकों को पी.टी.ओ आनंद राय कुरील ने प्रशिक्षित किया। वहीं वाहन चालकों को नशे की हालत में बिल्कुल भी वाहन न चलाए/स्वयं अपनी रक्षा करे और दूसरो की भी रक्षा कर जीवन को सुरक्षित बनाएं, वहीं पीटीओ ने वाहन चालकों से कहा जीवन अनमोल है और जीवन से खिलवाड़ न करे नियम के अनुसार वाहन चलाएं और खुद सुरक्षित रहें और दूसरो को भी सलाह दे। वाहन चला रहे ई रिक्सा,ऑटो, चार पहिया वाहन एव कोमर्शियल वाहन चालकों को जानकारी दी। शहर के जालौन चौराहे, खानपुर चौराहे, सुभाष चौक पर चैकिंग अभियान चलाया जिसमे आधा सैकड़ा से अधिक दो पहिया वाहनों के चालान किए और हेलमेट लगाने के लिए बोला। जिंदगी अनमोल है सड़क पर नाबालिक बाइक चलाते हुए मिले तो उनके परिजनों को फोन लगाकर समझाकर बाइक का चालान भी कर किया।

About sach-editor

Check Also

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी ग्राम सचिव वित्तीय कार्यों का निष्पादन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें तथा जीएसटी कटौती से संबंधित नियमों का पूर्ण अनुपालन: मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन सभागार, माती में आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों हेतु जीएसटी कटौती (GST Deduction) के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती से संबंधित प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *