Breaking News

अयोध्या में पूर्व तहसीलदार गिरफ्तार

अयोध्या में पूर्व तहसीलदार गिरफ्तार
1.05 करोड़ रुपए के गबन का आरोप, ईओडब्ल्यू वाराणसी ने किया गिरफ्तार

अयोध्या

अयोध्या में वाराणसी की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूर्व नायब तहसीलदार को शनिवार को गिरफ्तार किया है
पूर्व नायब तहसीलदार को शासकीय धन 1.05 करोड़ रुपये के गबन के आरोप है
आरोपी रामप्रीत यादव अयोध्या के ग्राम अलनाभारी का रहने वाला है।
तहसील कादीपुर, सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त थे। चार वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि शासन द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिगृहित करने के लिए जिले को पैसा आवंटित किया था। जिसमें 1.05 करोड़ रुपये का हेरा फेरा करने का आरोप है
प्रकरण के संबंध में थाना कादीपुर, सुल्तानपुर में वर्ष 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था
आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा और मुख्य आरक्षी हेमंत सिंह व सरफराज अंसारी के द्वारा की गई है

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *