पूर्व चेयरमैन के निधन पर बाजार रहा बंद
. दिबियापुर,औरैया। औरैया के विधायक रहे
तिवारी की पत्नी विभा तिवारी का बीमारी के चलते बुधवार की रात लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर औद्यौगिक नगरी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दिबियापुर नगर पंचायत की अध्यक्ष रहीं विभा तिवारी काफी समय से बीमार थीं उनके निधन की खबर से उनके सर्मथक देर रात से ही उनके स्थानीय आवास पर जुटने लगे। . गुरुवार सुबह करीब छह बजे उनके पार्थिव शरीर के साथ उनके पति और पुत्री आवास पहुंचे जहां सैकड़ों लोगों ने दिवगंत नेत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा नगर के व्यापारी मौजूद रहे। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार राजरानी महिला महाविद्यालय के निकट हुआ lउनकी चिता को मुखाग्नि उनके पति पूर्व विधायक शेखर तिवारी ने दी। ज्ञात रहे कि विभा तिवारी वर्ष 2006 से 2011 तक दिबियापुर नगर पंचायत की अध्यक्ष रही थीं। इंजीनियर हत्याकांड में आरोपी बनाए गए तत्कालीन विधायक शेखर तिवारी के जेल जाने के बाद विभा तिवारी ने अपने पति शेखर तिवारी तथा ससुर के के तिवारी की राजनैतिक विरासत संभाली थी। विभा तिवारी की छवि बेवाक राजनेता और मिलनसार की थी।उनके निधन पर दिबियापुर के बाजार गुरुवार को बंद रहें।
Sach Ke Karib
