Breaking News

औरैया-किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के तीन दोषियों को 10 वर्ष का कारावास

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के तीन दोषियों को 10 वर्ष का कारावास
-सदर कोतवाली क्षेत्र का नौ वर्ष पुराना मामला

– 40-40 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया

औरैया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) मनराज सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र से नौ वर्ष पहले एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के तीन दोषियों को 10 वर्ष के कठोर करावास की सजा से दंडित किया है। उन पर 40-40 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।
. उक्त मामले की अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे डीजीसी ने बताया कि वादी ने सदर कोतवाली में यह मामला पंजीकृत कराया। वादी ने लिखा कि 28 मई 2015 को उसकी नाबालिग लडक़ी को लाखन सिंह का भांजा रवि सिंह बहला-फुसलाकर शाम छह बजे ले गया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट कर विवेचना शुरू की। रवि सिंह के विरूद्ध पॉक्सो, अपहरण, दुष्कर्म की धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। वाद में विचारण के दौरान अंकुर व रामजी की कोर्ट ने धारा 319 दं.प्र.सं. के तहत तलब किया। तीनों के विरूद्ध विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) की कोर्ट में मुकदमा चला। जिस पर गुरुवार को निर्णय सुनाया गया। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) ने सभी तीनों अभियुक्तों को कठोर दंड दिए जाने की बहस की। बहीं बचाव पक्ष के वकीलों ने उन्हें निर्दोष बताते हुए तथ्य प्रस्तुत किए। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनराज सिंह ने तीनों अभियुक्त रवि सिंह निवासी दिल्ली, अंकुर व रामजी निवासी क्योंटरा औरैया को 10 -10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने सभी पर 40-40 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। कोर्ट ने प्रस्तुत मामले में जमा कराई गई अर्थदंड की आधी धनराशि पीडि़ता को अदा करने का भी आदेश दिया। तीनों दोषियों को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *