Breaking News

औरैया-ट्रक से टकराई डीसीएम चालक व हेल्पर हुए

ट्रक से टकराई डीसीएम चालक व हेल्पर हुए गंभीर घायल हेल्पर रेफर औरैया। कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार की दोपहर डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम सवार चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की दोनों घायलों को जिला अस्पताल और विद्या में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई है। .घटना दोपहर लगभग 12 बजे बुदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित 244.0 किलो मीटर पर डीसीएम में ट्रक की टक्कर हुई। इस घटना में जालौन से गुड लाकर औरैया मंडी में उतारने के बाद वापस जालौन जा रहे डीसीएम के चालक ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर किनारे डीसीएम को रोका। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण ट्रक का चालक विजय (32) पुत्र जमुनादास और हेल्पर विजय (25) पुत्र मुन्नालाल निवासीगण बहादो जसराना फिरोजाबाद केबिन में फंस गयें। घटना की जानकारी पर पहुंचे यूपीडा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केबिन में फंसे चालक व हेल्पर को निकालने का प्रयास किया। जबकि डीसीएम के घायल चालक बाबू (45) निवासी तकिया जालौन और हेल्पर दानिश (25 ) निवासी रणीपुर जिला जालौन को गंभीर घायलावस्था में 50 शैय्या जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने घायल बाबू की हालत गंभीर बताते हुए सैफई रेफर किया। कुछ देर बाद ट्रक के चालक व हेल्पर भी घायलावस्था में अस्पताल लाए गये। अस्पताल में भर्ती ट्रक चालक विजय ने बताया कि वह शिकोहाबाद से डकोर झांसी जा रहे थे। तभी दुर्घटना का शिकार हो गये। घटना की जानकारी पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण सैफई रेफर किया गया है। जबकि मामूली घायल तीन लोगों को उपचार के बाद घर भेजा गया। तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *