Breaking News

औरैया-एक मोबाइल दूकानदार के अन्याय के खिलाफ भड़के दुकानदार

एक मोबाइल दूकानदार के अन्याय के खिलाफ भड़के दुकानदार

 

डेढ दर्जन से अधिक दुकानदारों ने पुलिस से की शिकायत

बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे के फीडर रोड पर स्थित एक मोबाइल दूकानदार पर दुकानदारों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए जाने और फर्जी मुकदमों में फंसवाने की धमकियों से भयभीत एवं आक्रोशित डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानदारों ने शुक्रवार को बिधूना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के फीडर रोड निवासी दुकानदार नागेश कुमार के साथ ही आर्यन भदौरिया मोहम्मद हनीफ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता छोटू गुप्ता धीरेंद्र कुमार सलामुद्दीन सुधांशु सिंह निजामुद्दीन शरद कुमार शालिगराम शिवम दिव्यांशु यादव कल्लू सलीम नईम अनुज कुमार आदि डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानदारों ने शुक्रवार को बिधूना कोतवाली पहुंचकर संयुक्त रूप से पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गत दिवस बिधूना कस्बे के फीडर रोड स्थित यादव मार्केट में मोबाइल के दुकानदार महेश पोरवाल की दुकान है जिसका बैनर दुकान के छज्जे पर लगा था जिसे रात में बंदरों ने फाड़ दिया जिसको लेकर उक्त मोबाइल दुकानदार दुकान पर आते ही सुबह से ही दुकानदारों को गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायती पत्र में दुकानदारों ने यह भी कहा है कि उक्त मोबाइल दुकानदार की दुकान पर एक लड़की काम करती है उस लड़की द्वारा भी दुकानदारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के साथ फर्जी मुकदमों में फंसवाने की भी धमकियां दी जाती हैं जिससे दुकानदार बेहद भयभीत है। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *