Breaking News

अजीतमल,औरैया-पूर्व मुखमंत्री कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

पूर्व मुखमंत्री कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

विजय शंकर कौशल ✍️…..

अजीतमल,औरैया। अटसू में बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह की पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे याद किया।
अटसू कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एक कार्यक्रम आयोजित कर बाबू कल्याण सिंह की फोटो के समक्ष उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूजी ने गरीबों किसानों मजदूरों के उत्थान की हमेशा बात की। वह हमेशा गरीबों मजदूरों और किसानों की बात करते रहे और हमेशा इन सभी वर्गो को आगे बढ़ाया। बाबूजी ने जीवन भर गरीबों के साथ खड़े रहे। वहीं भाजपा नेता उत्तम सिंह राजपूत ने कहा कि बाबूजी ने हमेशा हिन्दुत्व और राम मंदिर की लड़ाई लड़ी। आज अयोध्या में जो भगवान राम का मंदिर बना है, इसमें बाबूजी ने अपनी मुख्यमंत्री पद तक को त्याग दिया था। कार्यक्रम में शिवेन्द्र सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत, राधे श्याम पोरवाल, विपिन कुशवाहा वीरेंद्र राजपूत टीटू राजपूत, लालजी राजपूत, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *