Breaking News

कानपुर देहात-अज्ञात महिला का मिला शव, खबर लिखे जाने तक अज्ञात महिला की नहीं हो सकी है पहचान

अज्ञात महिला का मिला शव, खबर लिखे जाने तक अज्ञात महिला की नहीं हो सकी है पहचान

विजय शंकर कौशल ✍️….

कानपुर देहात। बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे रूराथाना क्षेत्र के रूरा झींझक नहर में एक 30 वर्षीय महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची रूरा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उपरोक्त महिला के शव को पानी से बाहर निकलवाया। तत्पश्चात उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किये। खबर लिखे जाने तक उपरोक्त अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे रूरा थाना क्षेत्र से गुजरी रूरा झींझक नहर में पानी के साथ एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव नहर के पानी में तैरते हुए मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उपरोक्त अज्ञात महिला के शव को पानी बाहर निकलवाया। एवं उसकी पहचान कराने के लिए प्रयास शुरू किये। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी खबर लिखे जाने तक उपरोक्त अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी रूरा राम गोविंद मिश्रा ने बताया है कि मृतक अज्ञात महिला काला ब्लाउज और आसमानी/हरे कलर का पेटीकोट पहने है। उपरोक्त अज्ञात महिला के शव देखने में पुराना समझ में आ रहा है उपरोक्त महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस अकबरपुर भिजवा दिया गया है।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *