Breaking News

कानपुर देहात-सहायक निदेशक सूचना ने कार्यभार किया ग्रहण

सहायक निदेशक सूचना ने कार्यभार किया ग्रहण

प्रशासन व मीडिया बन्धुओं के बीच सामंजस्य बढ़ाने पर रहेगा जोर
कानपुर देहात(दैनिक स्वतंत्र निवेश)सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आदेशानुसार सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह ने जनपद ललितपुर से स्थानान्तरित होकर जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी के समक्ष योगदान आख्या प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी कि शासन व सम्मानित पत्रकार बन्धुओं के मध्य निरंतर तालमेल बना रहे, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का सघन प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने कहा कि पत्रकार बन्धुओं की समस्या/सुझावों को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए यथा संभव निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने जिला सूचना कार्यालय पहुंच कर कार्यालय स्टाफ के साथ में बैठक कर उनके पटलों से संबंधित कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *