Breaking News

औरैया-खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बृद्धा झुलसी

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बृद्धा झुलसी

 

फफूंद,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। बीती रात को थाना क्षेत्र के एक गांव मे खाना बनाते समय आग लग गयी, आग की लपटे एवं धुआं आदि को देखकर पास पड़ोस के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिससे पास में रखी झोपड़ी में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। बीती रात लगभग 8.30 बजे पाता चौकी क्षेत्र के ग्राम कमारा में बृद्ध महिला रामश्री पत्नी श्यामवरन भदौरिया खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे वह झुलस गई। आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया और पास में रखी झोपड़ी को अपने आगोश में लिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे सिलेंडर फटने से बच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने जांच पड़ताल की तथा कोई जनहानि नहीं हुई। गृहस्वामी के अनुसार आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *