Breaking News

कानपुर देहात-जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में बने सीसीटीवी कक्ष का किया अवलोकन

जिलाधिकारी ने अकबरपुर डिग्री कॉलेज में पोस्टल बैलट सुविधा केंद्र, स्ट्रांग रूम व मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में बने सीसीटीवी कक्ष का किया अवलोकन

 

कानपुर देहात( दैनिक स्वतंत्र निवेश). लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न तैयारियों/कार्यों का लगातार स्थलीय भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है। उसी क्रम में जिलाधिकारी ने आज अकबरपुर डिग्री कॉलेज में पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र, स्ट्रांग रूम, भोगनीपुर विधानसभा हेतु मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा की स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीसीटीवी कैमरे शत प्रतिशत संचालित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज हेतु बनाए गए सीसीटीवी कक्ष का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से पोलिंग पार्टियों से ईवीएम रिसीविंग के उपरांत स्ट्रांग रूम में जमा किए जाने के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरो के कंट्रोल रूम को भी देखा तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कार्मिकों को वेयरहाउस की कड़ी निगरानी रखे जाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, डीएफओ एके द्विवेदी, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर व भोगनीपुर आदि उपस्थित रहे…

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *