Breaking News

कानपुर देहात-कानपुर देहात में 13 और 20 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

कानपुर देहात में 13 और 20 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

 

कानपुर देहात (दैनिक स्वतंत्र निवेश)। जनपद में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने मतदान दिवस 13 मई व 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस दिन स्कूल, दुकान, प्रतिष्ठान सब कुछ बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। दरअसल 13 मई एवं 20 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे एवं पांचवें चरण की वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव में जिले के सभी बूथों पर वोटिंग होगी। सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल सकें इसके लिए 13 मई एवं 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी आलोक सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। डीएम ने बताया कि सभी मतदाता बूथ पर जाकर मतदान करें। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, फैक्ट्रियों पर भी यह आदेश लागू रहेगा। इसके साथ ही उक्त तिथियों को कोषागार तथा उप कोषागार भी बंद रहेंगे।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *