Breaking News

औरैया-देशी शराब ठेका कैंटीन पर काम करने वाले युवक को मारपीट का किया लहू-लुहान

देशी शराब ठेका कैंटीन पर काम करने वाले युवक को मारपीट का किया लहू-लुहान

औरैया। कस्बा थाना दिबियापुर अंतर्गत फफूंद चौराहा रोड पर स्थित देशी शराब ठेका कैंटीन में चना आदि बेचने वाले एक युवक को कुछ नामजद लोगों ने पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट का लहु-लुहान कर दिया। युवक के सिर व शरीर में काफी चोटे आई हैं। पीड़ित युवक ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बा दिबियापुर भट्टा बस्ती निवासी अजीत पुत्र नेकराम उम्र करीब 24 बर्ष शनिवार की दोपहर कस्बा दिबियापुर के फफूंद रोड चौराहा के समीप देशी ठेका कैंटीन में रोज की भांति चना आदि बेच रहा था। उसी समय तीन-चार जमादारों ने युवक से चना खरीदे। जब उपरोक्त युवक ने चना के पैसे मांगे तो वह लोग गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो उसी समय उपरोक्त लोगों ने उसे लात-घूसों व डंडा आदि से मारपीट कर लहू-लुहान कर दिया। मारपीट के दौरान युवक के सिर व शरीर में काफी चोटें आई हैं। घायल युवक ने मामले की रिपोर्ट लिखने के लिए थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी लेने पर थाना अध्यक्ष दिबियापुर मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें मारपीट से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

About sach-editor

Check Also

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद के समस्त नागरिकों हेतु जन-जागरूकता, सुरक्षा एवं बचाव हेतु दिशा-निर्देश कानपुर देहात 27 अप्रैल 2026 गर्मी के मौसम में अग्निकांड़ की घटनायें भी घटित होती रहती है, जिसमें थोड़ी सी चुक के कारण लोगों के खेतों एवं घरो में आग लग जाती है।

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *