Breaking News

कानपुर देहात-फैक्ट्री से लाखों रुपए कीमत की 530 प्लास्टिक दाना भरी हुई बोरियों को चोरों ने उड़ाया

फैक्ट्री से लाखों रुपए कीमत की 530 प्लास्टिक दाना भरी हुई बोरियों को चोरों ने उड़ाया

 

, फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों के इस घटना में शामिल होने की जताई गई आशंका

 

कानपुर देहात …औद्योगिक क्षेत्र रनिया में संचालित वासु मेट प्लास्ट फैक्ट्री से प्लास्टिक के दाना पीपीएचपी 1106 किलो की बोरिया गायब हो गई…. उपरोक्त संबंध में उपरोक्त फैक्ट्री के मालिक विनय कनोडिया हाल पता बी–4. यूपीएसआईडीसी साइड नंबर दो रनिया थाना रनिया कानपुर देहात ने शुक्रवार को रनिया पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि उनकी फैक्ट्री रनिया औद्योगिक क्षेत्र के साइड नंबर दो में स्थित है… फैक्ट्री के गोदाम में प्लास्टिक दाना पीपी एचपी 1106 .K की बोरियों का स्टॉक रखा था… फैक्ट्री मलिक श्री कनोडिया ने अपने प्रार्थना पत्र पर लिखा है कि 15 फरवरी 2024 की रात्रि में फैक्ट्री में रखी हुई लगभग 530 प्लास्टिक दाना से भरी हुई बोरियां जिनका वजन करीब 13250 किलोग्राम एवं जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1565000 रुपए है फैक्ट्री से अज्ञात चोर किसी वाहन में लाद करके उठा ले गए हैं…. फैक्ट्री मालिक ने उपरोक्त घटना में फैक्ट्री में कार्यरत सुरक्षा कर्मी आनंद पुत्र चंद्र भूषण यादव एवं सुमित कुमार सिंह पुत्र जवाहर सिंह के अलावा फैक्ट्री में कार्यरत अन्य कुछ लोगों के पर उपरोक्त घटना में शामिल होने की आशंका जताई है… उपरोक्त घटना के संबंध में जानकारी करने के लिए थाना इंचार्ज रनिया महेंद्र पटेल ने बताया कि उपरोक्त घटना के संबंध में तहरीर मिली हुई है घटना की जांच की जा रही है एवं फैक्ट्री मालिक द्वारा जिन लोगों पर उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने की शक जाहिर की गई है उन्हें हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है….

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *