Breaking News

कानपुर देहात-बिकरू कांड मामले की सुनवाई अब 28 फरवरी को

बिकरू कांड मामले की सुनवाई अब 28 फरवरी को

 

 

कानपुर देहात ….बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। मामले में बचाव पक्ष की ओर से पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए अदालत ने मामले में 28 फरवरी की तिथि नियत की है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे ।जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट श्री अमित मालवीय की अदालत में चल रही है।सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा व विकास सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अदालत ने मामले में बचाव पक्ष की ओर से पूर्व में दिए गए प्रार्थनापत्र के निस्तारण के लिए अब 28 फरवरी की तिथि नियत की है।इस दौरान सभी आरोपी अदालत में पेश हुए….

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *