Breaking News

सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना अब हुआ और आसान पत्रकार बन्धुओं की सुविधा के लिए जल्द ही नया पोर्टल होगा शुरू सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। अब पत्रकार बन्धुओं को आयुष्मान कार्ड और आसानी से प्राप्त हो सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन किया है और कतिपय कारणों से उनका कार्ड नहीं बन पाया है, वह beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते है। पोर्टल पर नाम प्रदर्शित होने पर किसी भी प्रकार के संसोधन के लिए

सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम

आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना अब हुआ और आसान

पत्रकार बन्धुओं की सुविधा के लिए जल्द ही नया पोर्टल होगा शुरू

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। अब पत्रकार बन्धुओं को आयुष्मान कार्ड और आसानी से प्राप्त हो सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन किया है और कतिपय कारणों से उनका कार्ड नहीं बन पाया है, वह beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते है। पोर्टल पर नाम प्रदर्शित होने पर किसी भी प्रकार के संसोधन के लिए संबधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर संसोधन भी करा सकते है।
उन्होने यह भी बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन नहीं किया है या आवेदन किया है और उनका कार्ड नहीं बना है, इसकेे समाधान हेतु शीघ्र ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जायेगा। पोर्टल शुरू होने के पश्चात पत्रकार बंधु अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन उपलब्ध करा सकेंगे। पोर्टल प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी।

About sach-editor

Check Also

ब्याज दर में बदलाव नहीं !! केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर 2026) के लिए सभी लघु बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) की ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS), डाकघर टाइम डिपॉजिट तथा मंथली इनकम स्कीम सहित सभी लघु बचत योजनाओं पर पहली तिमाही (अप्रैल–जून 2026) में लागू ब्याज दरें ही यथावत प्रभावी रहेंगी। @all

ब्याज दर में बदलाव नहीं !! केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *