Breaking News

कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: मुख्य चिकित्साधिकारी माती कानपुर देहात डॉ अरुण कुमार सिंह

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था

कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: मुख्य चिकित्साधिकारी माती कानपुर देहात डॉ अरुण कुमार सिंह के कार्यालय में सोमवार को आयोजित दिव्यांग कैम्प में आये हुए दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निःशुल्क भोजन व्यवस्था का आयोजन किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए. के सिंह के दिशा निर्देशन में सीएमओ और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस, एल वर्मा ने पौष्टिक कढ़ी चावल का वितरण कर उपरोक्त पुनीत कार्य का शुभारंभ किया।
इस आयोजन में डीसीपीएम निवेदिता सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया। विजय मिश्रा, लाल जी, विशाल कुशवाहा, ब्रजेश पांडे, अशोक कुशवाहा, शिवम् यादव, और राजेश कश्यप ने भी सहयोग किया। उपरोक्त पुनीत कार्य का एक वर्ष पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपरोक्त कार्यालय के कर्मचारी रत्नेश वाजपेई एवं डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी 108 102 एंबुलेंस सेवा डॉक्टर आदित्य सचान ने की की शुरुआत तब से यह पुनीत कार्य निरंतर चलता चला आ रहा है
उपरोक्त पुनीत कार्य के प्रेरणा स्रोत रत्नेश वाजपेई ने बताया है कि यह निःशुल्क भोजन व्यवस्था माह के प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को होने वाले दिव्यांग कैम्प में जारी रहेगी।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *