Breaking News

एक दुकानदार MBA कपड़े वाला चित्रकूट जनपद की ट्रैफिक व्यवस्था को किया

एक दुकानदार MBA कपड़े वाला चित्रकूट जनपद की ट्रैफिक व्यवस्था को किया धड़ाम, कार्यवाही कब

चित्रकूट ब्रेकिंग: लुभावने वायदों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ा, शहर के लक्ष्मणपुरी इलाके में एक फर्जी वायदों की बारिश करने वाले कपड़े के शोरूम मालिक द्वारा सोशल मीडिया में कम दामों पर अधिक लाभ देने का वायदा कर डाला, होना क्या था भीड़ का एक हुजूम टूट पड़ा और सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया, देखते देखते ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस पहुंची और बाद में शहर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर हालात पर काबू पाया, मौजूदा भीड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रचार करते हुए भीड़ को बुलाया गया, दुकान पर पहुंचने पर पता चला कि मौके पर ऑफर नहीं देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है ऐसे में हल्ला और अव्यवस्था बढ़ता देख पुलिस ने शोरूम को बंद करवा दिया, उदघाटन के दिन ही दुकान का शटर बंद होने वाली शहर की पहली दुकान ने हवा हवाई व्यापारी की फर्जी पोल खोलकर रख दी है। फिलहाल सोशल मीडिया में अब इस दुकान को गुस्साई भीड़ खासा ट्रोल कर रही है और भद्दी भद्दी टिप्पणियां कर मालिक को कोस रही है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने के लिए क्या पुलिस करेगी दुकान मालिक पर कोई कार्यवाही?

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *