Breaking News

अफगानिस्तान का गोल्डन प्रपोज़ल भारतीय निवेशकों को गोल्ड माइनिंग पर

अफगानिस्तान का गोल्डन प्रपोज़ल भारतीय निवेशकों को गोल्ड माइनिंग पर 5 साल तक मिलेगी टैक्स में छूट

डोनाल्‍ड ट्रंप ने जबसे 50 फीसदी टैर‍िफ लगाया है तबसे भारत नए-नए मार्केट में संभावनाएं तलाश रहा है
यूरोपीय यूनियन से लेकर एश‍िया तक कई देश खुलकर भारत को ऑफर दे रहे हैं
कोई जीरो टैर‍िफ की बात कह रहा है तो कोई कम से कम टैर‍िफ की
अब पाक‍िस्‍तान के दुश्मन अफगान‍िस्‍तान ने बंपर ऑफर द‍िया है
भारतीय प्रोडक्‍ट पर कम से कम टैर‍िफ लगाएंगे
उन्‍होंने ये भी कहा क‍ि जीरो टैर‍िफ लगाने पर भी बात चल रही है
हम भारत के ल‍िए नए आर्थिक रास्‍ते खोलने को तैयार हैं

भारत में अफगानिस्तान के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी ने अपनी छह दिन की यात्रा पूरी की और इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए

भारत का एक Commercial attache यानी व्यापारिक दूत अफगानिस्तान में तैनात होगा जो दोनों देशों के व्यापार को और आसान बनाएगा
भारतीय कंपनियां या निवेशक अफगानिस्तान के सोने की खदानों में पैसा लगाएंगी
उन्हें पांच साल तक टैक्स में पूरी छूट मिलेगी
भारत और अफगानिस्तान के बीच एक एयर कार्गो कॉरिडोर से नया रास्ता खुलेगा

पिछले हफ्ते वह भारत आए अफगानिस्तान के मंत्री अजीजी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की थी और भारतीय कारोबारियों से बातचीत की थी

एक महीने में अफगानिस्तान का व्यापारिक दूत भारत आएगा और काबुल चाहता है कि दोनों देशों का व्यापार एक अरब डॉलर से बहुत ज्यादा हो जाए
निजी निवेश के मामले में भारत और अफगानिस्तान दोनों तरफ से बहुत मजबूती रहे.
अजीजी ने भारतीय कंपनियों को अफगानिस्तान में पैसा लगाने का ऑफर दिया और कहा कि खदान खेती, दवा-स्वास्थ्य, आईटी, बिजली और कपड़ा जैसे कई क्षेत्रों में बहुत बड़ा मौका है
नए क्षेत्रों में निवेश करने वालों को पांच साल तक टैक्स नहीं देना पड़ेगा खासकर सोने की खदान में
अफगानिस्तान में बहुत संभावनाएं हैं लेकिन वहां ज्यादा प्रतिद्वंद्वी नहीं मिलेंगे
भारत को जमीन भी देंगे
टैरिफ में छूट देंगे और पांच साल टैक्स माफ करेंगे
ताकि भारतीय कंपनियां आसानी से वहां कारोबार शुरू कर सकें
अजीजी ने ये भी कहा कि अगर भारतीय कंपनियां अफगानिस्तान में निवेश के लिए मशीनें लाएंगी तो सिर्फ एक फीसदी टैरिफ लगेगा
यानी लगभग मुफ्त में सामान आ सकेगा
सोने की खदान के लिए उन्होंने कहा कि पहले भारतीय तकनीकी टीमें और प्रोफेशनल कंपनियां आएं
सर्वे करें
रिचर्च करके फिर काम शुरू करें
लेकिन सोना वहीं प्रोसेस करना होगा ताकि अफगानिस्तान में नौकरियां पैदा हों
उन्होंने भारत से गुजारिश की कि छोटी-छोटी रुकावटें जैसे वीजा
एयर कॉरिडोर और बैंक लेन-देन की दिक्कतें जल्दी दूर की जाएं
ताकि दोनों देशों का व्यापार और निवेश बहुत तेजी से बढ़ सके
काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर रूट पर एयर कार्गो कॉरिडोर शुरू हो गया है और जल्द ही ये उड़ानें शुरू हो जाएंगी

अभी दोनों देशों का व्यापार करीब एक अरब डॉलर है लेकिन इसमें और बहुत बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए व्यापार और निवेश के लिए पुरानी जॉइंट वर्किंग ग्रुप को फिर से एक्टिव किया जा रहा है

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *