Breaking News

बहुओं के गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई ‘सासू मां’

बहुओं के गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई ‘सासू मां’

झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी में 40 साल की महिला का खुद से 7 साल छोटे शख्स के साथ पिछले 2 साल से लव अफेयर चल रहा था. नाती-पोते वाली महिला ऐसा कदम उठा लेगी ये परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा था. महिला के परिवार में पति,दो बेटे, बहुओं और नाती-पोते हैं. पति का आरोप है कि दो साल पहले वह ईंट भट्टे पर मजदूरी करने भिंड (मध्यप्रदेश) गया था. पत्नी को भी साथ ले गया था. वहीं पर राठ तहसील के ग्राम बिहुनी का रहने वाला अमर भी काम करता था. काम के सिलसिले में अमर का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया. इसी बीच उसकी पत्नी और अमर की नजदीकियां बढ़ गईं. कई बार लोगों ने उसे सचेत भी किया, लेकिन उसे भरोसा था कि पत्नी सुधर जाएगी.

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *