Breaking News

कौशाम्बी संदीपन घाट थाना अंतर्गत मूरतगंज पुलिस चौकी

मूर्ति विसर्जन में गए युवक की सड़क हादसे में मौत

कौशाम्बी

संदीपन घाट थाना अंतर्गत मूरतगंज पुलिस चौकी के बड़ी धन्नी के पास गुरुवार शाम सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया कुछ देर में तड़प तड़प कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने मूरतगंज चौकी प्रभारी को दिया सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे के शिकार व्यक्ति को ले जाकर स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया था नाकेबंदी करके पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है

जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बलिहावा गांव निवासी कल्लू पटेल उम्र 20 वर्ष पुत्र दुखराज पटेल 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन करने वाले भक्तों के साथ मूर्ति विसर्जन करने के पक्का तालाब मूरतगंज गया था मूर्ति विसर्जन करने के बाद कल्लू बड़ी धन्नी गांव के पास सड़क पार कर घर लौट रहा था लेकिन इसी बीच तेज गति से आ रही पिकअप ने कल्लू को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस घायल कल्लू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलामचंद गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया है घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *