Breaking News

औरैया सोमवार को जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में एवं

जिला अधिकारी ने वेवहीट बढ़ने को लेकर एडवाइजरी की जारी

औरैया

सोमवार को जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में लू प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की है । जनपद में लगातार तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्म हवा, लू का प्रकोप भी बढ गया है। लू से जनहानि भी हो सकती है इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली जनहानि की रोकथाम से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की है
क्या करें- लू / हीटवेव से बचाव हेतु घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा एवं छाते का प्रयोग करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा कड़ी धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छांछ, लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू का पानी एवं आम के पने का सेवन करें । प्यास की इच्छा न होने पर भी पानी बार-बार पियें। निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस घोल का प्रयोग करें। यात्रा करते समय पानी हमेशा साथ में रखें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। खाना बनाते समय खिड़की, दरवाजे एवं रात को खिड़कियाँ खुली रखें। जिन खिड़कियों और दरवाजों से गर्म हवा आती है उन पर रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम पन्नी, गत्ते या काले पर्दे लगायें। वृद्धों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। अधिक परिश्रम के बीच में आराम भी करें। लू लगने के लक्षणों को पहचानें यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐंठन हो और चक्कर आये तो तुरन्त डॉक्टर को दिखायें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछें अथवा नहलायें या शरीर के ऊपर पानी का छिड़काव करें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलायें ।
क्या न करें- चाय, काफी एवं शराब का सेवन न करें। तेज धूप में बाहर न निकलें। अधिक गर्मी में व्यायाम न करें।धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थो का सेवन न करें।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *