Breaking News

कालपी जालौन यमुना नदी में युवक के डूबने की हुई घटना

कालपी जालौन

यमुना नदी में युवक के डूबने की हुई घटना

पुलिस तथा गोताखोर जलधारा में खोजबीन में जुटे

कालपी जालौन

यमुना नदी में डूबने की घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेखपुर गुढ़ा में यमुना नदी में युवक के डूबने की घटना हो गयी। गुरुवार की सुबह यमुना नदी में नहाते समय बहन के साथ आया भाई डूब गया। जिससे चीख पुकार मच गई। मछुआरे एवं गोताखोर नदी में युवक की तलाश में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक
कालपी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढा मे अपनी रिश्तेदारी में बुधवार को,मथुरा जनपद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के विशंभर गांव से नारायण एवं उनकी पत्नी नीरज अपने भाई कान्हा 22 वर्ष आए थे। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कान्हा यमुना नदी में नहाने चला गया। नहाते समय यमुना नदी में डूब गया। इस घटना से चीख पुकार मच गयी ।गांववासियों ने पुलिस को सूचना दी। कालपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे युवक को खोजने के लिए गोताखोर एवं मछुआरों को लगाया। गहरे पानी में डूबने के कारण युवक की खोजबीन की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस ने बताया कि यमुना नदी में डुबे युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *