Breaking News

कालपी (जालौन) महाविद्यालय कालपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की

कालपी कालेज कालपी में योग दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर

कालपी (जालौन)

महाविद्यालय कालपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां की जा रही हैं उक्त सम्बन्ध में कालेज के कुलानुशासक प्रो.डाक्टर धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ
एक प्रथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग
थीम के तहत इस वर्ष का आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्भाव को बढावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। नगर में कालपी महाविद्यालय में शनिवार 21जून को विश्व योग दिवस ब्रहद रूप से मनाया जाएगा।
उक्त संम्बन्ध में कालेज की प्राचार्या डाक्टर मधु प्रभा तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21जून को मनाया जाता है यह दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। प्राचार्या ने बताया कि 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 22जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।भारत के इस प्रस्ताव को 90दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।
प्रो.डाक्टरसोम चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा योग दिवस के पहले भी औपचारिक व अनौपचारिक योग शिक्षकों और उत्साही लोगों के समूह ने 21जून के अलावा भी अन्य तारीखों पर भी विश्व योग दिवस विभिन्न कारणों के समर्थन से मनाया था।दिसम्बर 2011में अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी ध्यान और योग गुरू श्री श्री रविशंकर और अन्य योग गुरूओं ने पुर्तगाली योग परिसंघ के प्रतिनिधि मण्डल का समर्थन किया और 21जून का दिन दुनिया के लिए एक योग दिवस के रूप में घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को सुझाव दिया था। 27सितम्बर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में विश्व समुदाय से एक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योग दिवस को अपनाने की अपील की थी।
प्रशासनिक अधिकारी डाक्टर विवेक निगम ने कहा कि करें योग रहें निरोग एक लोकप्रिय भारतीय लोक्ति है जो योग के महत्व को दर्शाता है।योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह एक समग्र जीवन शैली है जो शरीर मन और आत्मा को स्वस्थ बनाती है।योग को नियमित रूप से करने से हम शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्राप्त कर सकते हैं।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *