Breaking News

कालपी जालौन -अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित “नारी शक्ति गौरव उत्सव” कार्यक्रम आयोजित

कालपी जालौन

अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित “नारी शक्ति गौरव उत्सव” कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने महिलाओं को किया सम्मानित

कालपी (जालौन) सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनुरागिनी संस्था द्वारा “नारी शक्ति गौरव उत्सव” का भव्य आयोजन स्टेशन रोड स्थित राधे गार्डन में किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, कालपी कॉलेज की प्राचार्या मधु तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कानपुर देहात रेणुका सचान एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान से ममता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी रमेश तिवारी ने की। कार्यक्रम में 400 से अधिक महिलाओं को डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से न्यूट्रीशनल किट का वितरण किया गया। इन किटों में आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर पेय पदार्थ शामिल थे, जो महिलाओं और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होगी। साथ ही, महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, जिससे वे अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को बनाए रख सकें।मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की प्रगति का आधार होना चाहिए। जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी एक समान और सशक्त समाज का निर्माण होगा। आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और अपने हौसले व मेहनत से नई ऊंचाइयों को छू रही है। हमें उनके अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें हर संभव अवसर प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए। उर्विजा दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक मिशन है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज और देश प्रगति करेगा। सरकार महिला समाज में विशेष योगदान देने वाली विनिता पांडेय, रजनी पाल, मोहिनी गुप्ता, उषा सैनी, आशा चौरसिया, मीना शुक्ला, संध्या कुशवाहा, नीरज सिंह, मुक्ता पुरवार और ममता को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, स्वरोजगार और महिला अधिकारों के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं।*
ओं के विकास और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
प्राचार्या मधु तिवारी ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। जब महिलाएं शिक्षित होंगी, तो वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कानपुर देहात रेणुका सचान ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए। ब्रह्माकुमारी ममता ने कहा कि मानसिक सशक्तिकरण के बिना महिला सशक्तिकरण अधूरा है। अनुरागिनी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास का परिणाम होता है। अनुरागिनी संस्था पिछले 28 वर्षों से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर संस्था ने संकल्प लिया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अनुरागिनी संस्था ने सभी अतिथियों और विशेष रूप से महिलाओं का धन्यवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

About sach-editor

Check Also

विधूना औरैया झगड़ा करने जाने की सूचना पर पुलिस ने डंडों से भरी

विधूना औरैया झगड़ा करने जाने की सूचना पर पुलिस ने डंडों से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *