झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर कुंभकर्णी नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ ने शुरू की छापेमारी,मचा हड़कंप
💥राष्ट्रीय हिंदी दैनिक “अवध की जंग”में छपी खबरों का असर
💥*झोला छाप चिकित्सकों पर कसी गई नकेल
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग की लगातार छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मची हुई है डिप्टी सीएमओ पी के सिंह खबर राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अवध की जंग में प्रकाशित हो रही खबरों को संज्ञान में लेते हुए अपने टीम के साथ लगातार क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह खुले अवैध हॉस्पिटल क्लीनिक पोली क्लिनिक नर्सिंग होम डेंटल हॉस्पिटल और जिले भर में खुले अवैध पैथोलॉजी सेंटरों में लगातार औचक निरीक्षण कर झोला छापों के ऊपर शिकंजा कसने का काम बदस्तुर जारी कर दिया है जहां झोला छापों के अंदर एक भय व्याप्त हो रहा है वही स्वस्थ्य विभाग की टीम ने जिले भर में खुले अवैध हॉस्पिटल क्लीनिक पोली क्लिनिक नर्सिंग होम डेंटल हॉस्पिटल सहित तमाम सेंटरों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा और कई फर्जी क्लीनिक और अवैध हॉस्पिटलो को सीज करने कि कार्यवाही हो सकती है जहां अवैध हॉस्पिटल संचालकों में भय व्याप्त है और अपनी अपनी दुकान और हॉस्पिटल बचाने के लिए एक दूसरे को फोन घूमा कर सोर्स सिफारिश की जुगाड लगाते नजर आ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की खबर लगते ही कई झोला छाप डॉक्टर अपने अस्पताल का बोर्ड खोल कर अंदर रख कर हॉस्पिटल में ताला लगा मौके से फरार भी हो गए।
क्या बोले जिम्मेदार
जिले में खुले तमाम अवैध हॉस्पिटलो को चिन्हित किया जा रहा है जिले में जितने भी अवैध हॉस्पिटल क्लीनिक पोली क्लिनिक नर्सिंग होम आदि सेंटर हैं जो पूर्ण रूप से अवैध हैं उन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है और जो हॉस्पिटल नर्सिंग होम पंजीयन है जिनमें कोई डॉक्टर या पैरा मेडिकल और ट्रेंड नर्सिंग स्टॉप मौजूद नहीं पाया जाता हैं तो उनका लाइसेंस भी रदद करने कि प्रक्रिया चल रही है।
सीएमओ, राजीव नयन गिरी फतेहपुर
Sach Ke Karib
