Breaking News

कानपुर देहात-कूलर में उतरे करंट से युवक की मौत

कूलर में उतरे करंट से युवक की मौत

कानपुर देहात ( दैनिक स्वतंत्र निवेश)..रसूलाबादथाना क्षेत्र के शाहपुर रतनपुर में शनिवार शाम को कूलर चालू करने के दौरान एक युवक को करंट लग गया। परिजन उसे सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे। खाना की थाली लगाकर कमरे में वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव घर ले गए।
शाहपुर रतनपुर निवासी केशव सिंह का बेटा सत्यम (18) शनिवार शाम 4:30 बजे के करीब कूलर चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। प्लग लगाते ही कूलर में करंट उतर आया। कूलर छू जाने से वह अचेत होकर कमरे में गिर गया।
पिता केशव सिंह ने बताया कि बेटे ने शाम को घर आकर किचन में काम कर रही अपनी मां रेखा से खाना मांगा और कमरे में चला गया।
खाने की थाली लेकर पहुंची मां को कमरे में बेसुध मिला बेटा
बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके हाथ में कूलर के केबल मौजूद थी। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे। वहां डॉ. सादिक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर मां, पिता, भाई शोभित रोने- बिलखने लगे। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। परिजन की ओर से कोई सूचना दी जाएगी तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्ष

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश कानपुर देहात, 12 जनवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *